किसे भूल जाऊ में दोस्तों उस लड़की को जो 1st क्लास मे मेरे साथ खेलती थी फिर बचपन की गलियों में कहा गुम हो गई पता भी नही या उस लड़की को जो 5th क्लास में मेरे साथ घर तक आती थी और मेरे आस पास रहने वाले बड़े भाई बहन बोलते थे तेरी शादी इसी लड़की से करेंगे पर बड़ा होने पर में एक शादी में गया और वो वहा दुल्हन थी या उस लड़की को भूल जाऊ जो 9th क्लास में बस स्टैंड पर बस का वेट किया करती थी पर जिससे कभी बात नही हो पाई या दूर की उस रिश्तेदार को जो किसी शादी में मिली थी और मुझसे प्यार कर बैठी थी पर न जाने कहा उस बचपन में ही गुम हो गई या उस लड़की को भूल जाऊ जो मेरी दीदी से टयूसन पड़ने आती थी पर मेरे साथ घंटो खेला करती थी और कब वो बड़ी हो गई और खो गई या मेरे साथ कोचिंग में पड़ने वाली उस लड़की को भूल जाऊ जिसे लेकर मेरे दोस्त मुझे छेड़ा करते थे और जिसकी प्रोब्लेम्स सोल्व करना मुझे अच्छा लगता था और जो मुझसे देर तक फ़ोन पर बाते किया करती थी पर जिस दिन उसे पता चला में उसे propose करने वाला हूँ मुझे देख मुह फेर के चली गई क्योंकी उसे मेरी दोस्ती चाहिए थी प्यार नही या कॉलेज में पड़ने वाली उस लड़की को भूल जाऊ जो मुझे पसंद तो बहुत थी पर जिसका पहले से कोई बॉयफ्रेंड था या मेरे उस पहले प्यार को भूल जाऊ जिसके साथ कब समय गुजरता था पता ही नही चलता था और एक दिन वो भी शादी करके चली गई या उस लड़की को भूल जाऊ जो ट्रेन में मिली थी औरौर फिर कभी किसी ट्रेन में नही मिली या पड़ोस में रहने वाली उस लड़की को भूल जाऊ जो मुझे पसंद करती थी पर में तब अपनी ही लाइफ में बिजी था और उसे इंकार कर दिया या उस लड़की को भूल जाऊ जिसके लिए मेरा प्यार पाना एक शर्त जितना मात्र था या उस लड़की को भूल जाऊ जो मेरी बहुत अच्छी दोस्त बन गई थी पर उसी ने पीठ पीछे धोखा दिया या उस लड़की को को भूल जाऊ जिसे मेरा प्यार चाहिए था दोस्ती नही या उस लड़की को भूल जाऊ जिसे कही देखा था और ऐसा देखा की जगह याद नही और चेहरा भुला नही तो अब तुम ही बताओ दोस्तों किस लड़की को भूल जाऊ और क्यों ?? ………