तन्हा था में तन्हा थी ज़िन्दगी
बंजर था मन दूर थी हर ख़ुशी
इस दिल के मरुस्थल में तुम आई
मेघा बन कर
मेरे आसमाँ में छा गई
मेरी ज़िन्दगी में आ गई
तेरी उन चंचल शोख अदाओ को
याद करता हूँ में
तू माने या न माने
सिर्फ तुझी पे मरता हूँ में
वो तेरी लटो का
तेरे चेहरे पे आना
वो तेरी आँखों का
होले होले टिमटिमाना
वो तेरी बाते
वो तेरे नखरे
झील सी आँखे और
मुझमे सिमट जाना
याद है मुझे
तेरे साथ जिया हर पल
जिसे में आज भूल सकता हूँ
ना कल.................
No comments:
Post a Comment